इस झील के ऊपर सालों से लगातार कड़क रही है बिजली, जिसका रहस्य वैज्ञानिक अभी तक नहीं सुलझा पाए हैं..

 इस झील के ऊपर सालों से लगातार कड़क रही है बिजली, जिसका रहस्य वैज्ञानिक अभी तक नहीं सुलझा पाए हैं..

दुनिया ने भले ही कितनी भी तरक्की कर ली हो पर कुछ ऐसी घटने घटनायें और कुछ ऐसे राज़ हैं जो अभी भी वैज्ञानिकों के लिए पहेली बने हुए हैं, ऐसी ही एक पहेली है वेनेजुएला में माराकाइबो नाम की एक झील, जहां साल में 300 दिन झील पर बिजली चमकती रहती है। वैज्ञानिक आज तक इस घटना का कोई सटीक कारण नहीं खोज सके हैं। नासा ने इस जगह को लाइटनिंग कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड का नाम दिया है, और इस घटना को Beacon of Maracaibo का नाम दिया गया है।

झील के ऊपर बिजली कई बार एक मिनट में 28 बार तक चमकती है, चमक बेहद तेज़ होती है जिसे 400 किलोमीटर की दूरी तक देखा जा सकता है, बिजली चमकने की ये घटना दिन में कई बार होती है, परन्तु रात में यह सर्वाधिक होती है. सितंबर से नवंबर के बीच का समय ऐसा होता है जब पूरे दिन और रात बिजली गिरती है।

यहाँ के स्थानीय लोग डर के कारण आसपास होने से डरते थे, वे मानते थे कि इसमें कुछ भूतिया शक्ति शामिल हैं, परन्तु समय के साथ साथ धीरे-धीरे आबादी झील के किनारे बसने लगी, वही झील जो रहस्यमयी थी और जिसके लिए वे डरते थे, अब वही उनके लिए रोजगार लेकर आई। अजीबोगरीब नजारा देखने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी, अब इसे लाइटनिंग टूरिज्म कहा जाता है। पर्यटक माराकाइबो झील के किनारे बने छोटे-छोटे घरों में रहते है, पर्यटकों को सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है क्योंकि यह आकाशीय बिजली भी उनके करीब आ सकती है। कई बार मछुआरे भी अपनी जान गंवा बैठते हैं।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार यह दुनिया की सबसे पुरानी झील है, जिसका निर्माण 3.5 करोड़ साल पहले हुआ होगा। माराकाइबो झील 13000 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। वैज्ञानिकों का मानना है कि झील में वर्षों के साथ कई बदल हुए होंगे जिसके कारण इसके तलहटी में कोई ऐसे चीज़ जमा हो गई होगी जिसके कारण यहाँ बिजली चमकने की घटना इतनी सर्वाधिक होती है। नवंबर 2016 में अमेरिकी मौसम विज्ञान सोसायटी ने पाया कि माराकैबो झील में 297 दिनों तक 25 से 40 बिजली के हमले हुए थे, स्थानीय लोग उस समय रात में भी अध्ययन करने में सक्षम थे।

कई देशों ने अपने पहाड़ों और झीलों को लेकर अपना-अपना दावा किया है की वहां भी ऐसी घटना होती हैं, अफ्रीका के कांगो बेसिन को भी यही दर्जा हासिल था, लेकिन वेनेज़ुएला की झील में बिजली गिरने की घटना का मुकाबला कोई भी देश नहीं कर पाया है।

क्या कहते हैं वैज्ञानिक इस अद्भुत घटना के बारे में ?

वैज्ञानिक इस बात का विश्लेषण कर रहे हैं कि इस झील पर असामान्य रूप से बिजली और तूफ़ान की घटना इतनी बार क्यों होती है? वे कारण की पहचान करने के लिए आर्द्रता, तापमान और स्थान का विश्लेषण कर रहे हैं। माराकाइबो झील के दक्षिण में एंडीज पर्वत है, और उत्तर में कैरेबियन सागर है, उनके अनुसार समुद्र से आने वाली गर्म और नम हवा और दक्षिण से आने वाली ठंडी हवा बिजली पैदा कर सकती है।

कुछ लोग इस सिद्धांत को खारिज करते हैं और दावा करते हैं कि मैराकाइबो झील के तल पर लाखों वर्षों से संचित मीथेन गैस वातावरण में गैस के साथ मिश्रित हो सकती है जिसके परिणामस्वरूप बिजली गिरती है। झील के पीछे के रहस्य को समझने के लिए कई प्रयोग किए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी के साइंटिफिक मॉडलिंग सेंटर की जूलिया ने खगोलीय परिवर्तनों को समझने के लिए एक मॉनिटरिंग डिवाइस बनाया है। विश्व मौसम विभाग द्वारा स्थितियों की जांच के लिए विभिन्न प्रकार के सेंसर और गुब्बारों का उपयोग किया जाता है।

eMag360

https://www.emag360.com

eMAG is an e-Magzine which collects news and information on everything around the world in 360°. Please keep in touch to know more & connect with us on social networks for notification.

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *